विकास स्वरूप हांेगे विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता
(International)
विदेश मंत्रालय को अगले महीने विकास स्वरूप के रूप में नया प्रवक्ता मिल जाएगा। कई ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनयर’ की पटकथा लिखने वाले स्वरूप वर्तमान में मंत्रालय के संयुक्त राष्ट्र राजनैतिक विभाग मे संयुक्त संचिव के पद पर कार्यरत हैं। मंत्रालय के वर्तमान प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन को पदोन्नती देकर विदेश मंत्रालय में ही अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। प्रधानमंत्री अगले महीने तीन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं और उनके लौटने के बाद स्वरूप संभवतरू 18 अप्रेल को अपना पदभार संभाल लेंगे। 1986 बैच के भारतीय विदेश सेेवा (आईएफएस) सेवा के अधिकारी, स्वरूप तुर्की, संयुक्त राज्य अमरीका, इंग्लैंड, जापान, दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।