भारत के आंतरिक मसलों पर हाथ सेंकने का कोई भी मौका पाकिस्तान गंवाना नहीं चाहता है। कश्मीर में अलगाववादी महिला नेता आसिया अंद्राबी द्वारा पाकिस्तानी झंडा फहराने की घटना को कश्मीरियों की भावना से जोड़ दिया। अंद्राबी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तस्नीम असलम ने कहा, कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा फहराया जाना वहां के लोगों की भावनाओं का प्रतीक तो है ही, साथ ही यह हमारे उस विचार को भी मजबूत करता है कि अधिकृत कश्मीर (गुलाम कश्मीर) के लोग दबाव का शिकार हैं। असलम ने आरोप लगाया कि कश्मीर के लोगों को अपने विचार और भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार नहीं है। पाकिस्तान हमेशा उनको नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग देता रहा है और देता रहेगा। अंद्राबी ने 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस के मौके पर श्रीनगर में पाकिस्तानी झंडा लहराया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।