मलेशिया के दौरे पर गए आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को इराक के आतंकी संगठन आईएस ने जान से मारने की धमकी दी है, यह धमकी रविशंकर मलयेशिया की संस्था को एक खत के जरिए दी गई है। इराक में हजारों लोगों की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर चुके इस खूंखार आंतकी संगठन ने रविशंकर को यह धमकी भरा खत कूरियर के जरिए भेजा है। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रवक्ता नकुल धवन ने कहा है कि प्ै की धमकी भरा खत कुछ दिन पहले मलयेशिया में मिला था और श्री श्री रविशंकर इस वक्त कंबोडिया में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।