(India)
ई दिल्ली: आज से राजधानी दिल्ली में गुटखा, खैनी, जर्दा समेत चबाए जाने वाले सभी तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया है. हालांकि इस पाबंदी में बीड़ी-सिगरेट पर शामिल नहीं है.दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- चबाए जाने वाले सभी तंबाकू उत्पादों को खरीदने, बेचना और रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. सितंबर 2012 में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के आधार पर गुटखे पर बैन लगाया था. जिसके बाद दुकानदारों ने गुटखे की चीजों को अलग-अलग बेचना शुरू कर दिया था.सोमवार यानी आज से दिल्ली में तंबाकू पर पूरी तरह रोक लग जाएगी. दिल्ली सरकार ने बीते शुक्रवार को यह आदेश जारी किया था. इस आदेश का मतलब है कि अब खैनी से लेकर जर्दा और गुटखा तक की बिक्री बंद हो जाएगी.इसके अलावा खबर है कि दिल्ली सरकार सिगरेट पर भी प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र सरकार से भी बात कर रही है.वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली पूरी तरह तंबाकू मुक्त बन सके इसके लिए दिल्ली के नागरिकों को भी जागरुप करना पड़ेगा. जहां भी तंबाकू कू खरीद-बिक्री हो लोगों को पुलिस को बताना चाहिेए.अब देखना यह है कि तंबाकू पर रोक लगने के बाद तंबाकू लॉबी कानून में कोई नया पेंच ढूंढेगी या फिर वाकई दिल्ली तंबाकू मुक्त हो पाएगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।