चुनाव आयोग राजनीतिक चंदे पर कड़े कानून का पक्षधर है। आयोग ने कहा कि चुनाव के दौरान काले धन के इस्तेमाल को रोका जाना है क्योंकि यह राजनीतिक व्यवस्था में असंतुलन पैदा करता है। मुख्य चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्माा ने यहां कहा कि भारत को राजनीतिक चंदे के मुद्दे से निपटने के लिए एक कड़े कानून की जरूरत है। उन्होंने कहा कि काला धन और धन बल और उसके बाद बाहुबल चुनावी प्रक्रिया में असंतुलन पैदा करता है और ये स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं हैं। कालाधन लोकतंत्र पर चोट करता है। कालाधन और बाहुबल चुनाव मैदान में सबको बराबरी के अवसर के स्तर को अव्यवस्थित कर देते हैं।हालांकि, पैसा वोट की गारंटी नहीं हो सकता लेकिन अधिक खर्च कर सकने वाला उम्मीदवार बेहतर स्थिति में होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव सुधारों पर विधि आयोग की संस्तुतियों और राजनीतिक चंदे पर दिन भर चलने वाली विचार सभा का उद्घाटन कर रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।