भूमि अधिग्रहण पर नए अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी
(India)
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण पर नए अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी दे दी है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी दी गई। इसे अब मंजूरी के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास भेजा जाएगा। भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को राज्यसभा से पारित कराने में नाकाम रहने के बाद मोदी सरकार ने इस मुद्दे पर फिर से अध्यादेश लाने का फैसला किया था। नया अध्यादेश पुराने अध्यादेश की जगह लाया जारहा है। पिछले साल दिसंबर में जारी अध्यादेश की समय सीमा पांच अप्रैल को समाप्त हो रही है। सूत्रों के अनुसार, इसमें सरकार ने कुछ और संशोधन किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।