तंबाकू से कैंसर होने संबंधी सभी अध्ययन विदेशों में हुए हैं!
(India)
महाराष्ट्र से भाजपा सांसद दिलीप गांधी की अगुवाई वाली संसदीय समिति ने सरकार से एक गंभीर मांग की है वे चाहते हैं कि तंबाकू के पैकेट पर तस्वीरों में छपी चेतावनी का आकार 40 प्रतिशत से बढ़ाकार 85 प्रतिशत करने का अपना प्रस्ताव रोक लगाई जाए। तंबाकू और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के परीक्षण के लिए गठित एक संसदीय समिति के प्रमुख दिलीप गांधी ने सोमवार को कहा कि तंबाकू से कैंसर होने संबंधी सभी अध्ययन विदेशों में हुए हैं और किसी को भारतीय परिप्रेक्ष्य को भी ध्यान में रखना चाहिए। गांधी ने कहा कि तंबाकू के हानिकारक प्रभावों पर यह साबित करने वाला कोई भारतीय अनुसंधान नहीं है कि तंबाकू के सेवन से कैंसर होता है। कैंसर सिर्फ तंबाकू के कारण नहीं होता है। हमें भारतीय परिप्रेक्ष्य का अध्ययन करना होगा, क्योंकि मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में चार करोड़ लोग तेंदुपत्ता से बीड़ी बनान कर अपीन जीविका चलाते हैं। उन्होंने कहा, समिति ने इन चेतावनियों को उस वक्त तक रोके रखने को कहा है जब तक भारतीय परिप्रेक्ष्य में इसे देख न लिया जाए। यह विदेशी अध्ययनों पर आधारित नहीं होना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।