केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की सुरक्षा बढ़ाकर जेड-प्लस श्रेणी की कर दी गई है। अब सीआईएसएफ के कमांडो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। जेटली की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अति महत्वपूर्ण लोगों के खतरों का आकलन करने के बाद किया। गुजरात से राज्यसभा सदस्य जेटली के साथ अब एक पायलट और एक एस्कॉर्ट कार होगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी जेड-प्लस सुरक्षा मिली है। सरकार ने कुछ समय पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और षि मंत्री राधा मोहन सिंह को भी समान सुरक्षा मुहैया कराई थी। जेटली को फिलहाल दिल्ली पुलिस द्वारा वाई कैटगरी की सिक्योरिटी दी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सिक्योरिटी ऑडिट का आयोजन किया गया है और वित्त मंत्री को अर्द्धसैनिक कामांडो दल की सुरक्षा दी जाएगी। उनको टॉप कैटगरी की जेड-सिक्योरिटी दी जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।