मोदी ने लिया मंत्रियों का फीडबैक
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने स्वतंत्र प्रभार वाले कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई. करीब ढाई घंटे चली मीटिंग में मंत्रियों से उनकी उपलब्धियों और काम-काज पर फीडबैक लिया गया. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी बैठक में मौजूद थे. पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने वाराणसी और कुछ दूसरे विकास प्रोजेक्ट पर अपनी रिपोर्ट पीएम के सामने रखी. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों से अपने काम-काज में तेजी लाने और समय के भीतर ही नतीजे देने के लिए कहा गया. काम में तकनीक के इस्तेमाल और पारदर्शिता पर भी चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने जनता से फीडबैक लेकर पारदर्शी तरीके से काम करने के निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी बनवाया गया और भविष्य के लक्ष्यों पर भी चर्चा हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।