आपातकाल के दिनों में ट्रेनें समय से कैसे चलती थी!
(India)
ट्रेनों के लेट चलने के कारण प्रधानमंत्री मोदी नाराज हैं। उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से इसके बारे में जवाब मांगा है। इसके बाद रेल मंत्रालय के अफसर इमरजेंसी के दिनों 1975 की फाइलें खंगाल रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पब्लिक की ओर से मिली कुछ शिकायतों में कहा गया है कि आपातकाल के दिनों में ट्रेनें समय से चला करती थीं। पीएमओ की सख्ती के बाद रेल मंत्री प्रभु ट्रेनों की टाइमिंग को लेकर रोजाना समीक्षा कर रहे हैं। दूसरी ओर, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस बात से इनकार किया है कि पीएमओ ने ट्रेन्स के देरी से चलने पर कोई रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय को ट्रेनों के देरी से चलने के बारे में सांसदों और आम लोगों से शिकायतें मिल रही हैं। इसके बाद पीएमओ ने रेल मंत्रालय से स्पष्टीकरण मांगा। उत्तर रेलवे में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां पिछले साल मार्च में ट्रेनों के समय पर चलने का आंकड़ा 82 प्रतिशत था जो अब 60 पर आ गया है। ट्रेनों के समय पर ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार ट्रैफिक डायरेक्टोरेट ने ट्रेनों के लेट होने के लिए कई कारणों का हवाला दिया है। इनमें सिग्नल्स की खराबी, चलती ट्रेनों को बार-बार रोका जाना और ओवरहेड इलेक्ट्रिक सिस्टम में दिक्कत शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।