(India)
नई दिल्ली: आज से आम बजट और रेल बजट लागू होने से आपकी जेब पर मार तो पड़ी है लेकिन एक राहत की खबर भी है.पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट हुई है. सरकार ने पेट्रोल 49 पैसे और डीजल के दाम मों एक रुपए 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.नई कीमते आज आधी रात से लागू होंगी.अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने की वजह से पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती की गई है.इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी की भी कीमत कम हो सकते हैं. आज अप्रैल से प्राकृतिक गैस की नई कीमत तय होनी है. बताया जाता है कि इसके बाद सीएनजी 1.5 रुपये प्रति किलोग्राम- और पीएनजी 1 रुपये प्रति एससीएम कम हो सकती है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।