भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल से
(India)

भारतीय जनता पार्टी की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार से बंगलुरु में शुरू होगी. गुरुवार को 11 बजे पार्टी के अधिकारियों की बैठक होगी और इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा तय किया जाएगा. बैठक में मोदी सरकार के 10 महीने के कार्यकाल का ब्योरा पेश किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को शाम तक बैठक में भाग लेने के लिए बंगलुरु पहुंच जाएंगे. शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आगाज हो जाएगा. 11 बजे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बैठक को संबोधित करेंगे. रविशंकर प्रसाद विदेश नीति पर प्रस्ताव पेश करेंगे और सुषमा स्वराज इस पर अंतिम टिप्पणी करेंगी. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बंगलुरु के नैशनल लॉ कॉलेज में एक रैली को भी संबोधित करेंगे. शनिवार को वैंकेया नायडू राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश करेंगे और अरुण जेटली पर इस पर अंतिम टिप्पणी करेंगे. प्रधानमंत्री शनिवार को दोपहर को डेढ़ बजे बैठक को संबोधित करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।