फिर अस्पताल में भर्ती कराए गए जसवंत सिंह
(India)
भाजपा के पूर्व नेता जसवंत सिंह बुधवार को सांस लेने में दिक्कत आने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह को दिल्ली में सेना अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि जब से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है, तभी से वे कोमा में हैं। हाल ही में उनके बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने के लक्षण देखे गए, उनके परिवार वाले उन्हें उनकी हालत की समीक्षा के लिए अस्पताल लेकर आए थे। लेकिन उनकी हालत स्थिर है और जल्द उन्हें आईसीयू से बाहर निकाल लिया जाएगा। गौरतलब है कि सिंह पिछले साल दिसम्बर में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से ही उनके घर पर उनकी विशेष देखरेख की जा रही थी, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगडने के बाद उन्हें फिर यहां सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 76 वर्षीय सिंह को पिछले वर्ष आठ अगस्त को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर के सदस्यों को उस समय सिंह घर में अचेत अवस्था में मिले थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।