कोल नीलामी को पीएम ने बताया बड़ी उपलब्धि
(India)
हालिया दो लाख करोड़ रुपये की कोयला नीलामी को एक बड़ी सफलता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार को बताना चाहिए कि उसने जब 204 खानों का आवंटन किया था, तो उसका पैसा कहां गया? प्रधानमंत्री स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के परिसर की यात्रा के बाद ओड़िशा के राउरकेला एक विशाल सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कोयला अब हीरा बन चुका है। मोदी ने कहा कि नीलामी से मिला पैसा केंद्र के पास नहीं, बल्कि संबंधित राज्यों के पास जाएगा, लेकिन ओड़िशा सहित अन्य राज्यों को विकास पर ध्यान केंद्रित करना होगा और तत्काल लाभ के लिए हल्की चीजों से बचना होगा। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र के 12,000 करोड़ रुपये की विस्तार परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद ओड़िशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के पूर्वी राज्यों के विकास के लिए केंद्र की ओर से पूर्ण समर्थन का वादा किया.मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 204 कोयला खानों का आवंटन रद्द किए जाने के बाद मौजूदा सरकार ने इन खानों की नीलामी की है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।