कोयला घोटाला मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की तरफ से जारी उस समन पर रोक लगा दी है, जिसके तहत मनमोहन सिंह को कोर्ट में बतौर आरोपी पेश होना था। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को भी नोटिस जारी किया है। पिछले महीने 11 तारीख को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने कोयला घोटाला मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आरोपी के तौर पर समन किया था। सीबीआई कोर्ट ने उनके समेत छह लोगों को अगली सुनवाई के दौरान 8 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था। इसके बाद मनमोहन सिंह ने 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए इस समन पर रोक लगाने की अपील की थी। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने मनमोहन सिंह की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा है कि जब यह वह इस याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं कर लेता, तब तक ट्रायल कोर्ट में कोयला घोटाले मामले में सुनवाई नहीं होगी। इस तरह से मनमोहन सिंह अब बतौर आरोपी पेश नहीं होना होगा। सर्वोच्च अदालत ने सीबीआई को भी एक नोटिस जारी किया है और 3 हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।