हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के तबादले के बाद खट्टर सरकार में स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज खेमका के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने कहा है कि अशोक खेमका का तबादला गलत है मैं उनके साथ हूं और इस मामले में मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा। 1993 में आईएएस अधिकारी के तौर पर पहली बार नियुक्त कंप्यूटर इंजीनियर खेमका का 22 साल में करीब 45 बार तबादला हो चुका हैद्य उन्हें परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पद से हटाकर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का सचिव और महानिदेशक नियुक्त किया गया है। खेमका इस विभाग को सजा मानते रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।