2050 तक हिंदुओं की आबादी दुनिया में तीसरे नंबर पर आ जाएगी । इसके साथ ही भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला देश होगा। एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है। प्यू शोध केंद्र की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक हिंदुओं की आबादी पूरी दुनिया में 34 फीसदी बढ़ेगी और यह 2050 तक करीब एक अरब से 1.4 अरब तक होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2050 तक हिंदू तीसरे नंबर पर आकर पूरी दुनिया की आबादी का 14.9 फीसदी हिस्सा बन जाएंगे। मजेदार बात यह है कि जो लोग किसी भी धर्म से नहीं जुडे हुए हैं, वे दुनिया की चैथी सबसे बडी आबादी का हिस्सा यानी 13.2 प्रतिशत होंगे। इस समय वे दुनिया की आबादी का तीसरा हिस्सा हैं, लेकिन हिंदू इन्हें पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। इस रिपोर्ट में कहा गया है, श्भारत में हिंदुओं की बहुलता होगी, लेकिन इंडोनेशिया को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश भी हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले चार दशक में ईसाई सबसे बडे धार्मिक समूह होंगे, लेकिन इस्लाम धर्म को मानने वालों की आबादी किसी भी अन्य धर्म की तुलना में तेजी से बढ़ेगी। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2050 तक मुस्लिमों की संख्या 2.8 अरब यानी दुनिया की आबादी का 30 फीसदी हो जाएगा और ईसाईयों की आबादी उनसे थोड़ी ही ज्यादा यानी 2.9 अरब होगी, जो कुल आबादी का 31 फीसदी होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।