स्मृति ईरानी ने पकड़ा ट्रायल रूम में खुफिया कैमरा
(India)

गोवा की एक कपड़े की दुकान के चेंजिंग रूम में खुफिया कैमरा लगा था जिसे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद पकड़ा। दरअसल गोवा के एक विधायक माइकल लोबो ने इसकी शिकायत पुलिस में कराई थी। इसके बाद गोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्मृति ईरानी ने गोवा के कलंगुट में फैबइंडिया के एक आउटलेट के चेंजिंग रूम के बाहर एक कैमरा पकड़ा है। गोवा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। स्मृति के अनुसार, कैमरे का फोकस चेंजिंग रूम की तरफ ही था। कैमरा मिलने के बाद स्मृति ने स्थानीय भाजपा विधायक माइकल लोबो को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। माइकल लोबो ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।