बेलूर मठ में मामूली बम विस्फोट
(India)
बेलूर मठ में रामकृष्ण मिशन में उस समय तनाव पसर गया जब शुक्रवार रात एक देसी बम में मामूली विस्फोट हो गया. जानकारी के अनुसार धमाके में तीन लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि पुलिस ने घायलों की संख्या को लेकर पुष्टि नहीं की है.पुलिस के अनुसार दमकल विभाग के जवान विस्फोट के बाद हरकत में आ गये लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. पुलिस के मुताबिक जांच में लगता है कि यह मामूली पटाखे का विस्फोट था लेकिन आगे जांच चल रही है. फिलहाल बेलूर मठ के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. मौके पर पुलिस मौजूद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।