टोल प्लाजा पर आप विधायक से धक्का-मुक्की
(India)
सिवाया टोल प्लाजा पर बाउंसरों ने शुक्रवार को दिल्ली की देवली सीट से आप के विधायक प्रकाश जरवाल को गोली मारने की धमकी दी। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली की देवली सीट से आप विधायक प्रकाश जरवाल शुक्रवार को अपने दोस्त भगवानदास व ओमप्रकाश के साथ इनोवा से कहीं जा रहे थे। सुबह 11 बजे उनकी गाड़ी सिवाया टोल प्लाजा के बूथ नंबर तीन पर रुकी। इस बूथ पर मनीष व सोनू शर्मा तैनात थे। दोनों ने विधायक से टोल टैक्स मांगा, जिस पर उन्होंने खुद को विधायक बताकर अपना आइकार्ड दिखाया और जाने देने की बात कही। इस पर कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि विधायक ने बताया कि टोल टैक्स के 80 रुपये नहीं देने पर प्लाजा के बाउंसर उन्हें गोली मारने की धमकी दे रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।