सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एच. एल. दत्तू द्वारा गुड फ्राइडे के दिन जजों की कॉन्फ्रेंस बुलाए जाने का विरोध करने वाले जस्टिस कुरियन जोसफ ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजी है। पीएम से की गई शिकायत में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जोसफ ने इस बात पर जोर दिया है कि भारत की धर्मनिरपेक्ष साख की रक्षा हर हाल में होनी चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने जजों के सम्मान में पीएम द्वारा दिए आज दिए जा रहे डिनर में भी भाग लेने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर आज वह केरल में अपने परिवार के बीच रहेंगे। इससे पहले चीफ जस्टिस की ओर से शुक्रवार को बुलाए गए सम्मेलन पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा था कि उनकी आस्था उन्हें ऐसा करने (सम्मेलन में शामिल होने) की इजाजत नहीं देती है। पीएम को लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा कि किसी भी पर्व के दिन कोई महत्वपूर्ण आयोजन नहीं होना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।