गोवा के खुफिया कैमरा केस में गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट से सशर्त जमानत मिली
(India) गोवा में फैब इंडिया के चेंजिंग रूम में खुफिया कैमरा पकड़े जाने के मामले की जांच तेज कर दी गई है. इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की शनिवार को गोवा के महापूसा कोर्ट में पेशी के बाद जमानत दे दी गई है. कोर्ट ने गोवा न छोड़ने की शर्त पर आरोपियों को पांच हजार के मुचलके पर जमानत दी.आरोपियों के वकील ने कोर्ट में दलील दी है कि कैमरा ट्रायल रूम में नहीं, बल्कि बाहर लगा था. वकील ने कहा कि इसे खुफिया कैमरा नहीं कहा जा सकता है, न ही इसके पीछे कोई आपराधिक मंशा थी. शॉप के 4 कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब फैब इंडिया के आला अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ की जानी है.
चेंजिंग रूम में कैमरे के खुलासे के बाद गोवा से दिल्ली तक खलबली मची हुई है. मामला केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी से जुड़ा है, इसलिए गोवा सरकार भी हरकत में है. शनिवार को ही फैब इंडिया के आला अधिकारियों से पूछताछ होगी. कंपनी के सीनियर अधिकारी शनिवार को गोवा पहुंचेंगे. फैब इंडिया ने एक बयान जारी कर पूरी घटना पर हैरानी जताते हुए जांच में सहयोग की बात कही है.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।