सरकार ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार आज से एंटी करप्शन हेल्पलाइन जारी करने जा रही है । हेल्पलाइन जारी करने के लिये दिल्ली कैबिनेट फैसला ले चुकी है। इसको लाच करने के लिए तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आप इस बार भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन को अच्छे तरीके से लांच करने की तैयारी कर चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान छेड़ने का एलान किया था। सरकार बनने के करीब डेढ़ माह बाद अब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 1031 लाच करने जा रही है। सिसोदिया ने बताया कि इस बार स्टॉफ की संख्या दोगुनी कर दी गई है। अब भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए 40 निरीक्षकों की नियुक्ति होगी। इनके नेतृत्व में 40 टीमें होंगी। अब इसके लिए बजट भी पहले के आठ करोड़ के स्थान पर 16 करोड़ कर दिया गया है। इसके अलावा पिछली बार की कमियों से सबक लेते हुए स्टाफ को खास तरह की ट्रेनिंग भी दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।