तंबाकू उत्पादों पर बढ़ेगा सचित्र चेतावनी का आकार
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंबाकू उत्पादों पर बनने वाली सचित्र चेतावनी के आकार को बड़ा करने की बात कही है। प्रधानमंत्री ने सचित्र चेतावनी की साइज को 60 प्रतिशत तक बड़ा करने के आदेश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को संसदीय पैनल की सिफारिशों को नजरअंदाज करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय यह आदेश जारी किए। गौरतलब है कि भाजपा सांसद दिलीप एम गांधी ने बयान दिया था कि ऐसा कोई भारतीय वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है जो इस बात की पुष्टि करे कि तंबाकू के सेवन से कैंसर होता है। उनके इस बयान के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था। महाराष्ट्र से भाजपा सांसद दिलीप एम गांधी की अध्यक्षता वाली समिति सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2008 के प्रस्तावित संशोधनों पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी अपने सांसदों से चाहते हैं कि वे संसदीय पैनल से अपने मतभेद बाहर रखें। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अप्रैल को सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद के पैकेट्स पर बड़ी सचित्र चेतावनी लगाने के अपने फैसले को टाल दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।