बेगूसराय में आग से 125 कच्चे घर जले
(India)
अचानक लगी आग में 125 से अधिक झोपडीनुमा घर जल कर राख हो गए. यह घटना बिहार के बेगूसराय जिला के मटिहानी प्रखंड अंतर्गत में हुई. अचानक लगी आग में 125 से अधिक झोपडीनुमा घर जल कर राख हो गये। यह घटना बिहार के बेगूसराय जिला के मटिहानी प्रखंड अंतर्गत दिल्ली टोला में बीती रात हुई। मटिहानी प्रखंड के अंचल निरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने आज बताया कि एक गेहूं के खेत में अचानक लगी यह आग दरियापुर वार्ड नंबर 7 के दिल्ली टोला में फैल गयी और उसने अपनी चपेट में 125 झोपडीनुमा घर को ले लिया जिससे वहां रखे खाने के समान, बर्तन, कपडा इत्यादि जल कर राख हो गये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।