दिल्ली सरकार ने जारी की एंटी करप्शन हेल्पलाइन
(India)
दिल्ली के हर नागरिक को भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंस्पेक्टर बनाने के वादे के साथ दिल्ली की आप सरकार एंटी करप्शन हेल्पलाइन जारी किया। हेल्पलाइन की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में की। एंटीकरप्शन हेल्पलाईन नंबर- 1031 है। हेल्पलाइन जारी करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि अब यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मंगे तो उसे रिकार्ड कर लेना और हमें इस नंबर पर भेज देना। हम उसे जेल भेज देंगे। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में मिले भारी बहुमत के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने हमें बहुमत पिछले 49 दिनों के कामकाज को देख कर दिया। केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी पर अपरोक्ष रूप से हमले करते हुए कहा कि हम काम करते हैं जुमलेबाजी नहीं। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में बिजली, पानी का बिल कम हो सकता है तो देश के अन्य हिस्सों में क्यों नहीं ? इस मौके पर तालकटोरा स्टेडियम के बाहर आप समर्थकों की लंबी कतार थी । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा स्पीकर रामनिवास गोयल और आप के प्रमुख नेतागण भी इसमें शामिल हुए।आप सरकार का मानना है कि इस माध्यम से दिल्ली को भारत का पहला भ्रष्टाचार मुक्त शहर बनाया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।