हफ्ते में एक दिन कार छोड़कर करें साइकिल का इस्तेमाल-मोदी
(India)

पर्यावरण को बचाने के लिए आज से दो दिवसीय सम्मेलन की शुरूआत हुई है। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान पीएम ने हवा की जांच के लिए इंडेक्स भी जारी किया। साथ ही कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारी संस्कृति है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पीएम ने हफ्ते में एक दिन कार छोड़कर साइकिल का इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही सौर्य ऊर्जा के इस्तेमाल पर बल दिया। इतना ही पीएम ने पूर्णिमा के दिन स्ट्रीट लाइट बंद रखने तक की अपील की पीएम ने कहा शहर के कचरे से खाद बनाकर गांव में किसानों को दिया जाए। इससे सब्सिडी का पैसा बचेगा जो शहरों के विकसित करने में काम आएगा। पीएम ने कहा कि सबसे जरूरी है गंगा में पैक्ट्री के कचरे को जाने से रोकाना। अगर गंगा का प्रदूषण रोक लिया जाए तो ये पर्यावरण रक्षा का मॉडल होगा। पर्यावरण मंत्रालय की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 6-11 अप्रैल तक जैव-विविधता ग्रीन हाट का आयोजन किया गया है। ये आयोजन दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन में किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।