हरिद्वार रेलवे स्टेशन का होगा कायापलट
(India)

हरिद्वार में कुंभ, अर्धकुम्भ व अन्य स्नान पर्वो पर सबसे अधिक यात्री रेलवे से ही सफर करते हैं। इस कारण रेलवे की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन मेलों में यात्रियों के आने-जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन, सुरक्षा के साथ सबसे महत्वपूर्ण चुनौती भीड़ नियंत्रण की होती है। साथ ही आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग रास्ते, अतिरिक्त टिकट बुकिंग काउंटर की व्यवस्थाएं शामिल होती हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अर्द्ध कुंभ मेले में रेलवे पिछले मेलों की तुलना में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं व सुरक्षा देगा। गाड़ियों की मांग बढ़ेगी तो वह भी बढ़ाई जाएंगी। अर्धकुम्भ में बेहतर तैयारी करने के लिए रेलवे के जीएम को रेलवे अर्धकुम्भ मेला समिति का अध्यक्ष बनाया है, जो समय-समय पर रेलवे की अर्धकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के समन्वय के लिए कहा है। सुरक्षा इकाई भी अपना काम करेंगी। हरिद्वार स्टेशन के लिए जो एक्शन प्लान है उसमें सीसीटीवी कैमरे, स्कैनर सहित आदि सुरक्षा इंतजाम किए जाने शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।