मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए जाने वाले विवादास्पद बयानों का सिलसिला थम नहीं रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने मंगलवार को ऐसा ही बयान दे कर इस सूची में अपना भी नाम दर्ज करा लिया है। गजपति राजू ने कहा है कि वो माचिस लेकर विमान के भीतर चले जाते हैं। और उनकी चेकिंग नहीं होती। राजू ने कहा है कि वो चाहते हैं कि सुरक्षा से संबंधित चेकिंग को और अर्थपूर्ण बनाया जाए। राजू का ये भी कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सुना कि माचिस के चलते दुनिया के किसी भी जगह सुरक्षा में कोई चूक हुई हो। राजू ने बताया कि मैं जबसे नागरिक उड्डयन मंत्री बना हूं मेरी जांच नहीं होती है मेरे साथ सिगरेट की पैकेट और लाइटर भी रहता है, लेकिन कोई चेक नहीं करता। मैं चाहता हूं की जांच को मिनिंगफुल बनाया जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।