नरेन्द्र मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को महंगाई के दौर में बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता 6 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है जिससे उनका कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 113 प्रतिशत हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया । यह निर्णय गत 1 जनवरी से लागू होगा। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फार्मूले के अनुसार की गई है। इससे केन्द्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 55 लाख पेंशन भोगियों को फायदा होगा। अभी तक केन्द्रीय कर्मचारियों को मूल वेतन के 107 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था। गत जुलाई में कर्मचारियों का 7 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। इस निर्णय से सरकारी खजाने पर प्रतिवर्ष 6762 .24 करोड़ रूपए का बोझ पड़ेगा। इसके अलावा, नियामक ने संकट में लोगों की मगौरतलब है कि पीएम मोदी महज 5 महीने के भीतर अपने कैबिनेट को दूसरा विस्तार देने वाले हैं। हालांकि इससे पहले वह अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।