नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सभी 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल गाडियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली में प्रवेश करने वाली सभी गाडियों के पोल्यूशन, वजन और उनकी उम्र की चेकिंग बुधवार से बॉर्डरों पर की जाएगी। साथ ही ट्रिब्यूनल द्वारा नियुक्त किए गए स्थानीय कमिश्नर्स सरप्राइज चेकिंग भी करेंगे।एनजीटी ने 26 नवंबर को दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने को लेकर सड़कों पर से सभी 15 साल पुराने वाहनों को हटाने का आदेश दिया था। आपको बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएचओ) ने पाया था कि दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषिण जगहों में से है। ये प्रतिबंध दोनों ही प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों पर लगाया जाएगा। वहीं ट्रिब्यूनल इस मामले में अगली सुनवाई 10 अप्रैल को करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।