प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुद्रा बैंक की शुरूआत की। यह बैंक छोटे कारोबारियों को 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का कर्ज देगा। साथ ही छोटे संस्थाओं और संस्थानों (एमएफआई) के लिए नियामक का भी काम करेगा। राजधानी स्थित विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा बैंक को लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोजगार हमारी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास के केंद्र में युवा शक्ति होनी चाहिए और देश की हर नीति का केंद्र भी युवा होना चाहिए। पीएम मोदी के अनुसार देश में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ाने की जरूरत है। ये भी पढ़ेंः फसल बर्बाद हुई तो मिलेगा डेढ़ गुना मुआवजाः पीएम कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि पहले सिर्फ योजनाओं की घोषणाएं होती थी लेकिन हमारी सरकार का ध्येय है कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचे। बारिश की वजह से हुए नुकसान का जिक्र करते हुए मोदी ने किसानों की हालत पर संवेदना जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस कंपनियों को सरकार की ओर से किसानों को हर संभव मदद देने के निर्देश दे दिए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।