प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन देशों के दौरे पर
(India)

भारत की लिंक वेस्ट नीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 16 अप्रैल तक तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मेक इन इंडिया मुहिम को बढ़ावा देना और देश में निवेश आकर्षित करना होगा। प्रधानमंत्री जिन देशों के दौरे पर जा रहे हैं वे दो देश फ्रांस और जर्मनी यूरोप की दो सबसे बड़ी इकोनॉमीज है। इसके अलावा कनाडा है जो एक विकसित देश है और जी-7 का सदस्य भी। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यूरोप और कनाडा की यह पहली यात्रा होगी। फ्रांस, जर्मनी और कनाडा के अपने दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री ऊर्जा सुरक्षा और मेक इन इंडिया कार्यक्रम में इन देशों की भागीदारी और इन देशों में भारतीय निर्यात को बढ़ाने पर जोर देंगे जिससे भारत में रोजगार के अवसर बढ़ सकें। नरेंद्र मोदी आज फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचेंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसोआ ओलांद और अन्य नेताओं के साथ उनकी बैठक में रक्षा सौदों पर चर्चा होने की संभावना है. खासकर 126 मल्टीरोल मीडियम रेंज कॉम्बेट एयरक्राफ्ट राफेल के लंबित सौदे और परमाणु सहयोग का मुद्दा छाये रहने की संभावना है. 12 अरब डॉलर की राफेल डील पर पिछले 3 साल की लंबी बातचीत के बाद भी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।