नसीम जैदी होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त
(India)

चुनाव आयुक्त नसीम जैदी देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। वह मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त एचएस ब्रह्मा का स्थान लेंगे, जो 19 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यूपी कैडर के 1976 बैच के आईएएस जैदी का कार्यकाल जुलाई 2017 तक होगा।सूत्रों के अनुसार कानून मंत्रालय ने निर्वाचन आयोग में सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाने की परंपरा का पालन करते हुए जैदी की फाइल आगे बढ़ाई है। गुरुवार से पीएम मोदी का विदेश दौरा शुरू होने की वजह से बुधवार को यह फैसला लिया गया। यह फाइल अब राष्ट्रपति भवन भेजी जाएगी जहां से जैदी के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। यूपी, उत्तराखंड व पंजाब समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव जैदी के कार्यकाल में ही होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।