कुरुक्षेत्र जिला के कस्बा शाहाबाद में मुर्दा लोगों को भी पेंशन मिल रही है। इस पेंशन को नगर पालिका सचिव के जरिए अपने ही कर्मचारियों की मदद से बांटा जा रहा है। करीब 71 लोग जिनकी काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। लेकिन जिला समाज कल्याण विभाग के रिकॉर्ड में वो आज भी जिन्दा हैं... इसका खुलासा एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सूचना के अधिकार के तहत किया है इस आरटीआई कार्यकर्ता ने इस मामले की शिकायत जिला उपायुक्त के अलावा सीएम विंडो पर भी की थी, लेकिन अभी तक इसके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नही हुई है... ऐसे में साफ जाहिर होता है कि सरकार और प्रशासन की उदासीनता भ्रष्टाचार की आग में घी डालने का काम कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।