बातचीत से पहले चीन ने छेड़ा पुराना राग
(International)

पड़ोसी मुल्क चीन ने गुरुवार को कहा कि उसका भारत के साथ अरुणाचल प्रदेश को लेकर बड़ा विवाद है और इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, चीन ने पीएम नरेंद्र मोदी के उस विचार पर सहमति जताई, जिसके मुताबिक, दोनों देशों को सीमा विवाद निपटाने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना चाहिए। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश की 1126 किमी सीमा चीन से लगी हुई है। चीन इस राज्य को दक्षिणी तिब्बत बताकर अपना दावा करता रहा है। चीन का अरुणाचल प्रदेश को लेकर शुरुआत से ही बेहद तल्ख रवैया रहा है। उसने हाल ही में पीएम मोदी के इस राज्य के दौरे पर तीखा विरोध जताया था।चीन की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है, जब पीएम मोदी फ्रांस-जर्मनी-कनाडा के 9 दिवसीय विदेश दौरे पर है। मोदी का अगले महीने चीन दौरा भी प्रस्तावित है। इसके अलावा, दोनों देशों के टॉप रक्षा अधिकारी शुक्रवार को सालाना डिफेंस डायलॉग के लिए मिलने वाले हैं। भारत द्वारा अरुणाचल प्रदेश में आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट जारी रखने के फैसले पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हू चुनयिंग ने कहा, श्श्चीन और भारत के पूर्वी सीमा पर बड़ा विवाद है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।