भारत ने युद्ध से तबाह यमन से गुरूवार को और 630 नागरिकों को निकालने के साथ ही अपना अभियान पूरा कर लिया। इस तरह भारत ने राजधानी सना से 4640 नागरिकों को विमान के जरिये निकाला। इसके अलावा भारत ने 41 देशों के 960 अन्य नागरिकों को भी वहां से निकाल कर बचाया है। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह यमन से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान पर नजर रखने के लिए जिबूती में थे। उन्होंने बताया कि सना से निकालकर नागरिकों को ला रहे विमान को वहां हो रही बमबारी की वजह से वैकल्पिक मार्ग से लाया गया। उन्होंने कहा कि इस बचाव अभियान के तहत 5600 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।