छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सात जवान शहीद हो गए हैं। हमले में 10 जवान जख्मी भी हो गए हैं। नक्सलियों ने घात लगाकर एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवानों पर हमला किया। मुठभेड़ सुकमा के पिडमेल इलाके में हुई। नक्सलियों ने शनिवार को सुबह 10 बजे घात लगाकर जवानों पर हमला किया। एसटीएफ के जवान तलाशी के लिए निकले थे। नक्सलियों ने फायरिंग कर उन्हें निशाना बनाया। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी जवानों पर नक्सलियों का हमला हो चुका है। नक्सलियों ने सीआरपीएफ पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इसमें सीआरपीएफ के दो अधिकारियों समेत 13 जवानों की मौत हो गई थी और करीब एक दर्जन सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।