फ्रांस यात्रा के बाद आज जर्मनी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(India)

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद आज जर्मनी पहुंचेंगे. पीएम तीन देशों की आठ दिनों की यात्रा पर हैं. पीएम मोदी आज फ्रांस की यात्रा के बाद जर्मनी आ रहे है. मोदी जर्मनी की यात्रा के बाद कनाडा जाएंगे. पीएम आज भारतीय समयानुसार दोपहर 3.05 बजे हनोवर एयरपोर्ट पहंचेंगे. उसके बाद वह दोपहर 3.30 बजे होटल मेरीटाइम ग्रांड पहुंचेंगे. मोदी भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे होटल मेरीटाइम ग्रांड में भारतीय कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे.उसके बाद वह भारतीय समयानुसार शाम 5.55 बजे वह जर्मन कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे. पीएम मोदी का भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे रैथोस सिटी काउंसिल आफिस में मेयर स्वागत करेंगे. मेयर मोदी को काउंसिल के सदस्यों से मिलवाएंगे. पीएम मोदी भारतीय समयानुसार शाम 7.50 बजे छात्रों के साथ मुलाकात करेंगे. मोदी भारतीय समयानुसार रात 8.15 बजे हनोवर के सिटी हॉल में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण करेंगे. मोदी भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे हनोवर कांग्रेस सेंटर में हनोवर मैसे औद्योगिक मेले के उद्घाटन समारोह में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ शामिल होंगे. उसके बाद पीएम मोदी और एंजेली मर्केल इंडो-जर्मन समिट को संबोधित करेंगे. मोदी भारतीय समयानुसार रात 11 बजे जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ डिनर में शामिल होंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।