पाकिस्तान की ओर से सरहद पर शांति भंग करने का मामले थम नहीं रहे हैं. पाकिस्तान ने शनिवार तड़के से ही पंजाब के अमृतसर सेक्टर में अटारी के पास सीमा पर गोलीबारी की. पाकिस्तान की ओर से की फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान घायल हुए हैं. बीएसएफ के अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है. भारत पाकिस्तान के संबंधों को इससे एक दिन पहले शुक्रवार को तब बड़ा झटका लगा, जब पाक ने आतंकी लखवी को जेल से रिहा कर दिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।