पड़ोसी मुल्क चीन भले ही अरुणाचल प्रदेश को बड़ा विवाद बताते रहे, लेकिन भारतीय रेलवे जल्द ही अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन की सीमा के पास स्टेशन का निर्माण करने वाला है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने यह जानकारी दी। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की 1,126 किमी सीमा चीन से लगी हुई है। चीन इस राज्य को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताकर अपना दावा करता रहा है। पर्रिकर ने कहा एमओयू का मसौदा तैयार है और जल्द ही इस पर हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना के बारे में रेल मंत्री सुरेश प्रभु को विस्तृत जानकारी दे दी गई है। गौरतलब है कि चीन के विदेश विभाग की प्रवक्ता हु सुनयिंग ने एक दिन पहले कहा था कि चीन और भारत के बीच पूर्वी सीमा को लेकर बहुत बड़ा विवाद है। यह एक ऐसा तथ्य है जिससे इंकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके शनिवार को पर्रिकर ने कहा, अरुणाचल प्रदेश के संदर्भ में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद में कमी आई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।