मेरठ में किसानों से मिले राजनाथ
(India)
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के किसानों से मुलाकात करने मेरठ पहुंचे। राजनाथ ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनको फसल के नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने वहां पर मौजूद लोगों से कहा कि फसलों की तबाही पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद आहत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरी चिंता जताते हुए मंत्रियो को सभी राज्यों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास का भरपूर आधार बना दिया है, जिसका असर साल भर में नजर आने लगेगा। साथ ही राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उच्च मनोबल के साथ काम करने की सलाह भी दी।
ते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के हितैषी बनने वाले कांग्रेस को पहले अपने गिरबान में झांक कर देखना चाहिए कि उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने किसानों के हजारों हैक्टर जमीन हड़प ली...। वहीं जनता परिवार के महाविलय पर उन्होने कहा कि जनता परिवार में बस परिवार हीपरिवार है, जनता नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।