बर्लिन में आज एंजेला मर्केल के साथ बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
(India)

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जर्मनी की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के दूसरे चरण में हनोवर से सोमवार को बर्लिन पहुंचे। मोदी आज। चांसलर एंजेला मर्केल के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे, जिसमें इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि जर्मनी भारत के विकास एजेंडे में उसके साथ कैसे काम कर सकता है। मोदी ने एक जर्मन अखबार में लिखे लेख में कहा कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की भारत की चाह में जर्मनी विशेष स्थान रखता है और भारत की जरूरतें जर्मन उद्योग जगत के लिए कारोबारी अवसर बन सकती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।