राफेल डील में बातचीत सीधे तौर पर दो सरकारों के बीच
(India)

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि फ्रांस के साथ 25 बिलियन डॉलर वाली 126 लड़ाकू विमानों की डील मुश्किल में पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए भविष्य में होने वाली सभी बातचीत सीधे तौर पर दोनों सरकारों के बीच ही होगी और विमान निर्माताओं से कोई सीधी बातचीत नहीं होगी. पर्रिकर ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर पर फ्रांस सरकार से उड़ान भरने के लिए तैयार 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का ऐलान किया पर्रिकर ने कहा कि फ्रांस के साथ सीधी बातचीत से अब फैसला होगा कि और कितने राफेल विमान खरीदे जाने हैं और क्या इसे ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत लाया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।