बीजेपी नेता और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र के खिलाफ पीलीभीत सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को एक बार फिर गैरजमानती वॉरंट जारी किया है। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कलराज मिश्र पर केस चल रहा है। 28 फरवरी 2009 को संसदीय चुनाव के दौरान पीलीभीत कचहरी परिसर में भाजपा नेता कलराज मिश्र समेत कई नेताओं पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा था। सीजेएम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्हें कई बार समन भेजा गया। पेश न होने पर वॉरंट भी जारी किए गए। इसके बाद भी पेश न होने पर तीन बार गैर जमानती वॉरंट जारी किया, लेकिन कलराज न कोर्ट पहुंचे और न ही वकील के माध्यम से कोई अर्जी दी थी।इस मामले में सीजेएम अब्दुल करीम ने चैथी बार गैरजमानती वॉरंट जारी किया। केस की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।