छत्तीसगढ़ में तीन दिन में लगातार तीसरी बार नक्सली हमला किया गया है. शनिवार को सुकमा में घात लगाकर सात पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सोमवार सुबह कांकेर में हमला किया गया, वहीं अब नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में तीसरा बड़ा हमला किया है. यहां बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं. नक्सल विरोधी अभियान के एडिशनल डीजी आरके विज ने बताया कि दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इससे कुछ नक्सलियों ने सोमवार सुबह कांकेर जिले के पाखनजोर इलाके के छोटबतिया वन क्षेत्र स्थित बीएसएफ के शिविर में घुसने की कोशिश की. विज ने कहा, श्जब नक्सलियों ने बीएसएफ के शिविर में घुसने की कोशिश की, तब सतर्क जवानों ने नक्सलियों पर गोलीबारी की. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।