रामपुर में घर बचाने के लिए 800 वाल्मीकि परिवार धर्म परिवर्तन को तैयार
(Bilaspur, Rampur) अपने मकानों को बचाने के लिए करीब 800 वाल्मीकि परिवार अनशन कर रहे हैं और उनका दावा है कि वे अपने घर बचाने के लिए मुसलमान बनने को तैयार हैं। अनशन कर रहे लोगों की मानें तो स्थानीय नगरपालिका के अधिकारियों ने उनसे कहा कि अगर वे अपना घर बचाना चाहते हैं और आज़म खान के गुस्से से बचना चाहते हैं, तो उन्हें मुसलमान बन जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों की ओर से एक मौलवी को भी बुलाया गया, लेकिन मौलवी ने इस तरह से दबाव में धर्म परिवर्तन कराने से इनकार कर दिया। मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय ज़िलाधिकारी ने इन लोगों के घरों को जबरन न तोड़ने का फ़ैसला किया है, लेकिन इलाके के हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं और वाल्मीकि समाज के लोगों का प्रदर्शन जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।