रामपुर में वाल्मीकि बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले छह दिन से अनशन पर बैठे वाल्मीकि समाज के तीन लोगों की हालत बिगड़ गई है। वाल्मीकि बस्ती प्रकरण ने मंगलवार को माहौल और गर्मा दिया है। आज शाम को इस्लाम धर्म कबूल करने की चेतावनी के चलते प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। ना सिर्फ बस्ती पूरे शहर में चैकसी बढ़ाई दी गई है। क्राइम ब्रांच, आरएएफ और पीएसी लगा दी गई है। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बस्ती से लेकर अंबेडकर पार्क तक 12 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एलआईयू और आईबी ने भी बस्ती में डेरा डाल दिया है। मानमनौवल को बस्ती पहुंचे एडीएम और एएसपी की अनशन पर बैठे लोगों ने यह कहते हुए बात सुनने से इंकार कर दिया कि समझौता लिखित में दीजिए। इस पर दोनों अधिकारी वापस हो गए। अभी-अभी बस्ती पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। भाजपाइयों से तीखी नोकझोक के साथ धक्का-मुक्की की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।