नक्सल इलाके में आर्मी की तैनाती के खिलाफ थे वीके सिंह
(India)
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि वह माओवादियों को काबू में करने वाले किसी भी अभियान में आर्मी की तैनाती के खिलाफ थे। छत्तीसगढ़ फर्स्ट इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में सिंह ने कहा कि आर्मी की तैनाती केवल तब होती है जब राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में होती है। उन्होंने कहा कि ऐसा अक्सर दूसरे देशों के साथ होता है। सिंह इस फेस्टिवल में अपनी आत्मकथा ‘करेज ऐंड कन्विक्शन’ पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। वीके सिंह ने कहा कि जहां समस्या सामाजिक-राजनीतिक वजहों से है वहां आर्मी की तैनाती से सुरक्षा बलों की छवि बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। जनरल सिंह ने कहा कि जब वह आर्मी चीफ थे तब उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम को नक्सल इलाके में आर्मी की तैनाती पर अपना स्टैंड साफ कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।