‘भारत को स्कैम इंडिया से स्किल इंडिया बनाने का लक्ष्य’
(India)


कनाडा के टोरंटों में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच गहरा संबंध है। दोनों देशों के बीच कारोबार का जो संबंध है वह काफी गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान के लिए पोटास कनाडा से आता है। यहां के 10 हीरों में से 9 हीरों पर भारतीयों का हाथ होता है। मोदी ने कहा कि इंडिया प्लस कनाडा दुनिया की ताकत बढा सकता है. पिछले दस महीने में जन-जन का मन बदला है. विदेशों में रह रहे भारतीयों में भी अब विश्वास की भावना बढ रही है. 2014 में भारत में चुनाव हुए जिसकी जीत की खुशी आपने यहां मनाई. वहां जीत दिन में हुई आपने यहां खुशी रात में मनाई.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के पहले कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफेन हार्पर ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा भारत और कनाडा के बीच प्रगाढ़ रिश्ता है जिसे नकारा नहीं जा सकता. वीजा ऑन अरायवल की घोषणा करने पर स्टीफेन हार्पर ने भारत को शुक्रिया कहा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।